Wednesday 30 December 2015

Shayari




तेरे यादों में दिन रात मर के बहुत रोए
हम तुमसे मोहौब्बत करके बहुत रोए
एक बार तुमसे लड़ तो लिया लेकिन,
कसम खुदा की;
तुमसे लड़ के बहुत रोए

- सौरभ राय (Saurabh Roy)

Monday 28 December 2015

Hindi Shayari




अपने बारे में तो कुछ बताती नही है वो;
अपनी सहेलियों को हमारे बारे में बार बार बतलाती है
हमारे शरारतों पे गुस्सा आता है तुम्हे?
हमें मालूम है कि ये गुस्ताखियाँ तुम्हे भी गुदगुदाती है
खुद मिलना हो तो अपनी सहेली से ही मिलवा दो;
जाने कब से वो हमारे अरमान अपने दिल में जलाती है

- सौरभ राय (Saurabh Roy)


Wednesday 23 December 2015

Shayari On Life





इतनी नादानी की हमारे सामने बातें बनाते हो ?
बना लो, हमें मालूम है कि तुम मे वो बात नही है
बदनाम हैं वैसे तो शहर में दरियादिली के लिए;
भिङना कभी; जान जानोगे की हममें ज़ज़बात नही है
दिली तमन्ना है जो तुम्हारी, थूकते तक नहीं उसपर हम ;
और आप पूछते हैं कि क्यों मलते हमारे ख़यालात नही है?
दोस्ती तो फ़िर भी बड़ी चीज़ है मेरे दोस्त;
अरे तुम्हारी तो हमसे दुश्मनी की भी औकात नही है

- सौरभ राय (Saurabh Roy)

Sunday 20 December 2015

Mirza Ghalib Shayari

Hatho ki lakeer pe mat ja e-ghaleeb,
Naseeb unke bhi hote hain jinke haath nhi hote

हाथो की लकीरों पे मत जा ए-गालिब,
नसीब उनके भी होते है जिनके हाथ नही होते |







Girte h sheh-sawaar hi maidan-e-jung mein,

Wo tifl kya girenge jo ghutno ke bal chalte hain

गिरते हैं शह सवार ही मैदान-ए-जंग में,
वो तिफ़्ल क्या गिरेंगे जो घुटनो के बल चलते है


Qasid ke aate aate khat ek aur likh rakhoon:
Main jaanta hoon jo wo likhenge jawab me.

कासिद  के आते आते खत एक और लिख रखूँ
मैं जानता हूँ जो वो लिखेंगे जवाब में|




Kabb se hoon kya bataaon, jahaan-e-kharaab mein
Shab-e-hijr ko bhi rakhoon garr hisaab me. 

कब से हूँ क्या बताऊँ, जहान--खराब में
शब--हिज्र को भी रखूं गर हिसाब में |

[jahaan-e-kharab = world of problems, shab = night + hijr = separation --> nights of separation]



Ragon mein daurte firne ke hum nahin qayal
Jabb aankh hi se na tapka toh lahoo qya hai.

रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं कायल:
जब आँख से ही टपका तो फिर लहू क्या है|




Wo aaye hamare Ghar khuda ki qudrati hai
Kabhi hum unko kabhi apne Ghar ko dekhte hain

वो आये हमारे घर खुदा कि कुदरती है;
कभी हमको उनको कभी अपने घर को देखते हैं ।


Zindagi uski jiski maut pe zamana afsos kre Ghalib, 
Yun to har shaks aata h is duniya me marne ko

ज़िन्दगी उसकी जिसकी मौत पे ज़मना अफ़सोस करे गालिब, 
यूं तो हर शक्स आता है इस दुनिय में मरने को ।



Ye na thee hamaari qismat ke wisaal-e-yaar hota,
Agar  aur  jeete  rehte   yunhee   intezaar  hota.

ये न थी हमारी क़िस्मत कि, विसाल-ए-यार होता​,

अगर और जीते रेहते यूहीं इन्तज़ार होता​.



Chale jaenge, tujhe tere haal pe chhod kar,
Kadar kya hoti hai, ye tujhe waqt sikha dega.


चले जाएगें, तुझे तेरे हाल पे छोङ कर,
क़दर क्या होती है, ये तुझे वक़्त सिखा देगा​ |

Wednesday 16 December 2015

Zahid Sharab Peene De





ज़ाहिद शराब पीने दे मस्जिद में बैठ कर ,
या वो जगह बता जहाँ ख़ुदा नहीं |


Zahid sharaab peene de masjhid me baith karr;
Ya wo jagah bata de jahan khuda nahin. 

(Mirza Ghalib)



मस्जिद ख़ुदा का घर है, पीने की जगह नहीं ,
काफिर के दिल में  जा वहाँ  ख़ुदा नहीं |


Masjhid khuda ka ghar hai, peene ki jagah nahin.
Kafir ke dil me jaa wahan khuda nahin.

(Allama Iqbal)



काफिर के दिल से आया हूँ मैं ये देख कर,
खुदा मौजूद है वहाँ पर उसे पता नहीं |


Kafir ke dil se ho aaya hoon main ye dekh karr;
Khuda maujood hai wahaan, parr usse pata nahin.

(Ahmad Faraz)



खुदा मौजूद 
है पूरी दुनिया में, कहीं भी जगह नहीं
तू जन्नत में जा वहाँ पीना मना नहीं.

Khuda maujood 
hai poori duniya mein, kahin bhi jagah nahi;
Tu jannat me jaa, wahan peena mana nahin.

(Wasi)



पीता हूँ ग़म-ए-दुनिया भुलाने के लिए, और कुछ नही, 
जन्नत में  कहाँ  ग़म है? वहाँ पीने में मजा नहीं |


Peeta hoon gham-e-duniya bhulane ke lie, aur kuch nahi;
Jannat me kahaan gham hai? Wahaan peene me maza nahin.
(Saqi)

Sunday 13 December 2015

Shayari On Life





 किसी के अभाव में जियो,
 किसी के प्रभाव में जियो,
ये ज़िंदगी है आपकी;
इसे अपने स्वभाव में जियो

- सौरभ राय (Saurabh Roy)